बनमनखी (पूर्णिया): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का शिष्टमंडल अनुमंडल मुख्यालय स्थित गोरे लाल मेहता महाविद्यालय बनमनखी के प्रधानाचार्य प्रो.(डा.) अनंत प्रसाद गुप्ता और अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी के चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरसी चौधरी से मिलकर परिसर में विकासार्थ विद्यार्थी (स्टुडेंट फोर डेवलपमेंट) के तहत परिसर में वृक्षारोपण अभियान हेतु एनओसी निर्गत करने की मांग किया गया।
शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे नगर मंत्री साजन कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विकासार्थ विद्यार्थी आयाम के तहत 10 से 20 जुलाई तक राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण अभियान तय है। परिषद की मान्यता “पूर्व योजना पूर्ण योजना” को ध्यान में रखते हुए हम तैयारी कर रहे हैं। अनुमंडल के प्रमुख स्थान परिसरों में वृक्षारोपण हेतु एनओसी लिया जा रहा है, तत्पश्चात वन विभाग से पौधा उपलब्ध करा लिया जायेगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि स्टुडेंट फोर डेवलपमेंट आयाम के तहत 1 से 7 जुलाई तक वृक्षमित्र का पंजीयन किया जा रहा है। 10 वृक्षमित्र का एक गट और 10 गट पर एक गट प्रमुख तय किया गया। इन्हें वृक्षारोपण अभियान के पश्चात भी पौधा का संरक्षण करना है। विद्यार्थी परिषद शैक्षणिक समस्याओं के समाधान के साथ छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु रचनात्मक कार्य करती है।
इस मौके रोगी कल्याण समिति सदस्य सह अभाविप के। पूर्व कार्यकर्ता रंजीत गुप्ता, अभाविप के विभाग संयोजक अभिषेक आनंद, काॅलेज अध्यक्ष विशाल कुमार एवं कार्यकर्ता राकेश कुमार शिष्टमंडल में शामिल थे।

updated by gaurav gupta 

loading...