जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – आज जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया एवं संबंधित पदाधिकारियों को उक्त परिवादों के निष्पादन हेतु आवश्यक निदेश दिया गया।

जिला पदाधिकारी के जनता दरबार मे लगभग 165 परिवाद प्राप्त हुए जिनमें ज्यादातर मामलें भूमि, नल जल योजना , भू अर्जन, पुलिस, स्वास्थ्य, पी.एच.ई.डी, सामान्य शाखा से संबंधित थे। जिला पदाधिकारी द्वारा परिवादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए सभी मामलों को विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। भूमि संबंधित मामलों के लिए अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी अंचल अधिकारियों को विशेष रूप से ध्यान देने का निदेश दिया गया। भू अर्जन के मामलों में जिला भू अर्जन पदाधिकारी को नियमानुसार आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।

जनता दरबार में प्राप्त परिवाद संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

 

Edited BY :Gaurav gupta 

 

loading...