जानकीनगर (पूर्णिया): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जानकीनगर विस्तार केंद्र द्वारा नगर पंचायत के चोपड़ा बाजार स्थित अस्थाई कार्यालय परिसर में वीर सपूत स्वाधीनता संग्राम के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेताजी के तैल चित्र के सामने कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।

मौके पर नगर अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम कुमार जायसवाल ने कहा कि ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा…’ का नारा देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है, केंद्र सरकार ने आज के दिन को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। देश को आजाद कराने में बोस का अहम योगदान रहा है। 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म हुआ। बोस के 14 भाई-बहन थे, वह अपनी मां के 9वें बच्चे थे। बोस के पिता जानकीनाथ शहर के फेमस वकीलों में से एक थे। नेताजी ने कलकत्ता यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की। 1920 में नेताजी ने इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस एग्जाम में चौथी रैंक हासिल की थी।स्वामी विवेकानंद व आजादी में अपना योगदान दे रहे अन्य नेताओं से इंस्पायर हो कर नेताजी ने अंग्रेजों की नौकरी से इस्तीफा दे दिया था। महात्मा गांधी को ‘राष्ट्रपिता’ के रूप में पहली बार नेताजी ने ही संबोधित किया था।

जिला संयोजक अभिषेक आनंद ने कहा कि ऐसा माना जाता है कि उनकी मृत्यु 18 अगस्त 1945 को एक प्लेन दुर्घटना में हुई थी। हालांकि, सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु के संबंध में कई तरह के मतभेद भी हैं। नेताजी ही एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जिनके आदर्शों को जो मान लेगा उसका जीवन सफल हो जाएगा। वे जो चाहते थे वह करते थे। भारत के इतिहास में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के समान कोई व्यक्तित्व दूसरा नहीं हुआ, जो एक महान सेनापति, वीर सैनिक, राजनीति के अद्भुत खिलाड़ी और अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नेताओं के समकक्ष बैठकर कूटनीति तथा चर्चा करने वाला हो। आज भी नेताजी युवाओं के बीच एक यूथ आइकॉन के रूप में पहचान बनाए हुए हैं। युवाओं की मानें तो हर किसी के दिलो-दिमाग में नेताजी की तरह कुछ अलग कर गुजरने की इच्छा है, लेकिन वर्तमान पस्थितियां कुछ करने की इजाजत नहीं देतीं।

इस मौके पर राजीव कुमार, उज्जवल कुमार, रोहित राज, आदित्य कुमार, आर्यन कुमार, रत्न कुमार, सोनी कुमारी, साक्षी कुमारी, लक्की कुमारी, प्रतिभा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रियंका कुमारी, विकास कुमार, कुणाल कुमार, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।updated by gaurav gupta 

loading...