पाकुडिया/झारखंड(संवाददाता शैख सरदार) – प्रखंड के राजदहा गणपुरा भाया फुलझींझरी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ राजमहल सांसद *श्री विजय हाँसदा* एवं महेशपुर विधायक *प्रो.स्टीफन मरांडी* ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया। 11.264 कि.मी लम्बी‎ सड़क का निर्माण एबीसी कंपनी द्वारा किया जाएगा‎ जिसका प्रक्किलत राशि 28.70 करोड़‎ है। राजदहा,फुलझींझरी,धोबना,सपादहा व गणपुरा सहित अन्य दर्जनों गाँव सड़क बन जाने से लभान्वित होगा। इस अवसर पर सांसद *विजय हाँसदा* ने अपने सम्बोधन मे कहा की झारखंड के हेमंत सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है झारखंड के गांव ,पंचायत‎ , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। सांसद ने कहा राज्य की हेमंत सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों‎ के लोगों के लिए‎ विकास कार्य‎ कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है।
विधायक‎ *प्रो.स्टीफन मरांडी* ने अपने सम्बोधन में‎ कहा कि महेशपुर विधानसभा पिछड़े इलाके में आता है, तथा कई मूलभूत सुविधाएं इस क्षेत्र तक नहीं पहुंच सकी हैं। इसे देखते हुए मैंने‎ क्षेत्र के समग्र विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया है। अब इस महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं‎ आवागमन बेहतर होने से गाँव आर्थिक‎ रूप से समृद्घ होकर मुख्यधारा से जुड़ जाएंगा। सैकड़ों‎ लोगों का प्रखंड,जिला मुख्यालय अस्पताल आना जाना सुगम हो जायेगा। लंबे समय से महेशपुर विधान‎सभा के लोग कई सरकार की योजनाओं के लिए आशान्वित होते रहें हैं। उसे पूरा किया जायेगा। विधायक‎ ने कहा इसके बाद विधानसभा का कई और महत्वपूर्ण सड़क एवं बड़े पुल पुलिया के लिए‎ मैने सरकार को चिट्ठी लिखा है इस सब योजनाओं‎ को भी जल्द ही स्वीकृति‎ मिल जायेगी‎। खासकर खाक्सा लखीजोल पथ इस पथ की बहुत जल्द ही स्वीकृति‎ होने वाली है यह पथ पाकुडिया प्रखंड की लाईफलाइन है क्षेत्र की विकास का पहचान अच्छी सड़क और पुल पुलिया से होती है जो महेशपुर विधानसभा में अब धीरे धीरे नजर आ रही है।
नेताद्वय ने कहा सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। कोरोना संक्रमण‎ का धुंध छटने साथ ही बाकी पड़े योजनाएँ भी धरातल पर नजर आयेंगी और बदलाव भी नजर आयेगा। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे खुशी‎ का माहौल है ग्रामीणों ने सांसद व विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर विभाग के ई.ई अरूण कुमार,झामुमो जिला अध्यक्ष श्री श्याम यादव, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे,मईनुद्दीन अंसारी,देवीलाल हाँसदाक्,देवीधन टुडू,खुरशेद आलम,अशोक भगत,कलम मुर्मू,प्रमुख सुशीला मरांडी,मुखिया सलोमी बेसरा,मंजर आलम,कालीदास टुडू,मेहलाइल अंसारी,अली अहमद,निवारण मरांडी,अब्दुल बनीज,नजरूल इस्लाम,मनेजार हेम्ब्रम,कुबराज मरांडी,सोहागिनी मुर्मू,जहीरूद्दीन अंसारी,सोकोल मुर्मू,अजीमुद्दीन अंसारी,रफाईल मुर्मू,अरविंद टुडू,मुसारफ हुसैन,नेजाम अंसारी,विश्वजीत दास,जयफुल अंसारी,छोटू भगत,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,टिंकू भगत,सुखदेव दास,अकबर अली,विश्वनाथ मुर्मू,सोयलेन मुर्मू,नरेश हाँसदा सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ उपस्थित‎ थे।

 

updated by gaurav gupta 

loading...