सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग सड़क पर सोमवार की अहले सुबह तेज रफ्तार डीजे वाहन की चपेट में आने से एक दंपति महिला (55) वर्षीय रेणु देवी घायल हो गई।जहाँ महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गई। मालूम हो कि महिला की पति 60 वर्षीय महेंद्र साह भी घायल है।
बताया जाता है कि मृतक महिला तुलसीयाही गांव के निवासी महेंद्र साह की पत्नी रेणु देवी की मौत हुई है।
प्राप्त जानकारी अनुसार यह घटना बिहरा थाना क्षेत्र के तुलसीयाही सत्संग भवन के समीप सोमवार की अलहे सुबह डीजे वाहन की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई।परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि डीजे वाहन गाड़ी को जप्त कर लिया गया है।डीजे वाहन चालक फरार हो गया है।इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
बिहरा थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि एक दंपति महिला डीजे वाहन की चपेट में आने से घायल हो गई थी जहाँ उनकी इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई है। डीजे वाहन को जब्त कर लिया गया है।शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा एवं प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजा कुमार व सहयोगी राजेश डेनजील की रिपोर्ट, updated by G. K

loading...