सहरसा – सोनबरसा राज प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवाड़ी पंचायत अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय बलेठा पूर्वी के विद्यालय का हाल दयनीय बना हुआ है।

बताते चलें कि मध्य विद्यालय बलेठा पूर्वी के शिक्षक अक्सर विद्यालय से गायब रहते है। अपनी तानाशाही रबैये के कारण विद्यालय के विधि व्यवस्था को चौपट होते जा रहा है। विद्यालय में सभी शिक्षक का फर्जी आवेदन जमा रहता है। अगर कोई पदाधिकारी
विद्यालय निरीक्षण में आए तो आवेदन मान्य रहता है। और नहीं आए तो उसे भरकर अपना उपस्थिति बना लिया जाता है।
विद्यालय में 7 शिक्षक कार्यरत हैं। लेकिन मुश्किल से विद्यालय में कभी दो या तीन विद्यालय आया जाया करते हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षकों की मनमर्जी विद्यालय खुला और बंद रहता है।मध्य विद्यालय बलेठा पूर्वी में कुल 328 से अधिक बच्चे नामांकित है। लेकिन पठन-पाठन व्यवस्था लचर होने के कारण 10बच्चे भी विद्यालय नहीं आया करते हैं। ग्रामीण अपने बच्चे को ट्यूशन पढ़ने को मजबूर बने हुए हैं।शुक्रवार को सूचना मिलने पर इसी सच की पड़ताल में जब हमारे सवांददाता 2:00 बजे में मध्यविद्यालय बलेठा पूर्वी पहुँचे तो विद्यालय में क्लास रूम का ताला तक नही खुला हुआ था।वही विद्यालय में 2शिक्षक ही ही मौजूद थे,वहीं 5 शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए। विद्यालय में बच्चों की कुल संख्या 328 में एक भी मौजूद नही थे।
प्रधानाचार्य सुरेंद्र झा व मनकिशोर यादव सोमवार को उपस्थित थे।विद्यालय के प्रधान सुरेंद्र झा ने बताया कि 5 शिक्षक में से शशीसेखर आजाद आकस्मिक छुट्टी पर हैं और रविशंकर कुमार डिप्टेशन पर बांकी तीन शिक्षक बिना सूचना विद्यालय से गायब है। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र झा मध्यन्ह भोजन के बारे में पूछने पर बताया कि चावल नही रहने के कारण आज मध्यान्ह भोजन बंद है। रिपोर्ट – राज आर्यन गुड्डू@अनुभवी आंखे न्यूज।महुआ बाजार, updated by gaurav gupta

loading...