मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के अमारी में मधेपुरा लोक सभा के महागठबंधन के उम्मीदवार शरद यादव ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया ।

बिहार/मधेपुरा(संवाददाता संजीव कुमार) – : मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के सिंगयान पंचायत के अमारी मेला ग्राउंड के मैदान में महागठबंधन के उम्मीदवार मधेपुरा लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशी शरद यादव ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया।
मंच पर स्थानीय नेता मनोज यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शरद जी का व्यक्तित्व हमेशा बड़ा ही उच्च विचार का रहा है। भाजपा के केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का मंत्री पद के लिए खुला ऑफर था कि वह भाजपा में शामिल होकर मंत्री पद को सुशोभित करें। पर इन्होंने वैसा नहीं किया। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से अनुरोध किया कि वह महागठबंधन के प्रत्याशी शरद यादव को भारी मतों से विजय बनावे।

शरद यादव ने जनता को संबोधन करते हुए कहा कि नीतीश कुमार महागठबंधन को छोड़कर भाजपा की झोली में चले गए। जनता ने दो तिहाई बहुमत सिद्ध किया था। खासकर कोसी और सीमांचल की जनता ने एक भी सीट भाजपा को नहीं दिया। नीतीश कुमार कहा करते थे कि मर जाएंगे लेकिन बीजेपी में नहीं जाएंगे। यहां के 11 करोड़ लोगों ने जो जनादेश दिया था नीतीश जी ने उसका अपमान किया।

उन्होंने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र संविधान मताधिकार मतदाताओं का हक सब खतरे में है इसीलिए सोच समझ कर मतदान करें। मेला ग्राउंड में चुनावी सभा की अध्यक्षता गोपाल बाबू ने की।

मौके पर लोजद के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, लोजद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंजीनियर संतोष कुमार, जिला राजद के अध्यक्ष देवकिशोर यादव, राजद के प्रखंड अध्यक्ष रूद्र नारायण यादव, मुरलीगंज प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष शशी चंद्र उर्फ गोल्डु यादव, किरण कुमारी प्रखंड महिला राजद अध्यक्ष आदि मौजूद थे।updated by gaurav gupta

loading...