जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – आज कृषि विभाग के द्वारा जहानाबाद प्रखंड के किनारी, सिकारिया ,मानदेय बीघा पंचायत में खरीफ किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आत्मा के द्वारा नुक्कड़ नाटक के मंचन के माध्यम से किसानों को बेहतर उपज के लिए जरूरी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

किनारी पंचायत में देवेंद्र कुमार किसान सलाहकार के द्वारा आयोजित किसान चौपाल में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी इंदु सिन्हा जहानाबाद ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसानों के लिए कृषि विभाग तत्पर है।

बीज, खाद, कृषि यंत्र से लेकर हर तरह के कृषि से संबंधित जरूरतों को पूरा करने का निरंतर प्रयास कर रही है।

नाटक कलाकारों ने नाट्य मंचन के द्वारा श्री विधि, सूक्ष्म सिंचाई, जैविक खेती ,स्प्रिंकलर सिंचाई की जानकारी दी गई।

राकेश कुमार बीटीएम ने फसल अवशेष को खेत में नहीं जलाने के लिए किसानों को प्रेरित किया। प्रगतिशील किसान मनोज कुमार ने खेती में काम करने वाले श्रमिकों की समस्या उठाए जिससे विशेषज्ञों ने कृषि यंत्रीकरण के माध्यम से कम से कम श्रमिकों पर निर्भरता की बात बताई।

खरीफ सीजन में धान बीज वितरण, अरहर एवं उड़द के बीजों का वितरण ऑनलाइन के माध्यम से होने की जानकारी किसान सलाहकार देवेंद्र कुमार के द्वारा दी गई।साथ ही अपने खेतों में मिट्टी के स्वास्थ्य की जानकारी के लिए मिट्टी जांच कराने की सलाह दी।

कार्यक्रम में अनिल कुमार कृषि समन्वयक, कृष्ण मुरारी सिंह किसान सलाहकार सिकारिया, अनिल कुमार लेखापाल, विजेंद्र कुमार अनुमंडल कृषि कार्यालय जहानाबाद , प्रगतिशील किसान निर्मल कुमार सिंह ,जय गोविंद प्रसाद सुधीर कुमार लोकेश कुमार मोती पासवान योगेंद्र कुमार कमलेश कुमार सहित कई महिला एवं पुरुष किसान की सहभागिता रही।

 

updated by gaurav gupta 

loading...