बनमनखी(पूर्णियां) – ठंड बढ़ने के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होनी शुरू हो गई है। ऐसे में बढ़ती ठंड के प्रकोप को देखते हुए वृहस्पतिवार की रात 8 बजे बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी नवनील कुमार,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृपा शंकर आजाद,सीओ अर्जुन कुमार विश्वास,बीडीओ सरोज कुमार, नप कार्यपालक पदाधिकारी चंदप्रकाश राज समेत सभी अधिकारियों ने मिलकर कंबल बांटा। वहीं नगर परिषद प्रशासन के द्वारा बनमनखी के विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है। आपको बतादें अनुमंडल प्रशासन ने सड़कों पर घूम कर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया। सर्वप्रथम बनमनखी रेलवे स्टेशन परिसर स्थित अस्थाई स्थल रैन बसेरा का औचक निरिक्षण किया जहां विधि व्यवस्था ठीक पाया गया।वहीं सर्वप्रथम बनमनखी रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां ठंड से ठिठुर रहे जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।इसके अलावे अन्य जगहों का भ्रमण किया और निसहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।

-बनमनखी एसडीएम नवनील कुमार ने बताया पिछले दो दिनों से ठंड बढ़ गई है और शीतलहरी का सिचुएशन बढ़ गया है जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से प्रयासरत है। ऐसे में जरूरतमंद लोग गरीब असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्ति को कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने ने कहा कोई भी गरीब कंबल के अभाव में ठंड से परेशान न हो ऐसे में हम लोग लगातार कंबल वितरण कार्यक्रम कर रहें। साथ ही आश्रय स्थल भी बनाया गया है जो बाहर ठंड में ठिठुर रहे हैं उन्हें आश्रय स्थल में रखा जा रहा है सारी सुविधाएं उपलब्ध कराया जा रहा है।

मौके पर उन्होंने कहा कि ठंड बढ़ गई है। फलत: दिए जा रहे कंबल का उपयोग अपने लिए कीजिएगा। 

सभी लोगों के द्वारा कंबल मिलने पर खुशी जाहिर की गई। उनलोगों के द्वारा कहा गया साहेब ठंड बढ़ गई है और रात में परेशानी होती थी,अब कंबल मिला है तो रात अच्छे से कटेगी। उन्होंने अनुमंडल प्रशासन को कंबल देने के लिए सहृदय धन्यवाद दिया।

कंबल वितरण के समय बनमनखी रेलवे जीआरपी थानाध्यक्ष बदन पासवान,नप कर्मी मनोहर गुप्ता,संजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे

loading...