पूणियां – रुपौली विधानसभा भारतीय जनता पार्टी कोर कमेटी का बैठक मिल चौक बिरौली बाजार स्थित रुपौली मंडल महामंत्री संजय कुमार जायसवाल के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया लोकसभा प्रभारी सह् बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्णिया लोकसभा संयोजक कमल किशोर सिंह और रुपौली विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंद्रुशेखर मौजूद थे। बैठक में आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया गया और पन्ना प्रमुख को सभी मंडल अध्यक्ष जल्द से जल्द पूर्ण कर ले और भारत सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया। बैठक की अध्यक्षता मोहनपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा ने किया। इस बैठक में भाजपा रुपौली विधानसभा संयोजक अरुण कुमार, मंडल महामंत्री संजय कुमार जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष क्रांति देवी, मोहनपुर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार शर्मा, भवानीपुर मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर भगत, प्रताप भान रैना, टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह, बरूनेश्वर मंडल अध्यक्ष शेखर गुप्ता इत्यादि उपस्थित थे।

पूर्णिया से अजय जायसवाल की रिपोर्ट

updated by gaurav gupta 

loading...