हर व्यक्ति को रोज खाना चाहिए ये ‘देसी सुपरफूड्स’,

SHARE:

हर व्यक्ति को रोज खाना चाहिए ये ‘देसी सुपरफूड्स’, पूरे स्वास्थ्य के लिए करता है आराम -: डॉ हृदयेश कुमार

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य भारत को स्वास्थ्य और शिक्षित की तरफ अग्रसर कर लोगों को वास्तिविक जीवन शैली से परिपूर्ण करना है इस लिए स्वास्थ्य सेवा पर विशेष ध्यान दे कर शिक्षा पर जोर देना है आज ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार ने जाट भवन सैक्टर 3 बल्लभगढ़ फरीदाबाद में सेमिनार का आयोजन कर बताया कि अक्सर कुछ लोग भरपूर खानपान के बावजूद अस्वस्थ रहते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से एक कारण खानपान में सही चीजों का चयन न कर पाना है। कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जानते हैं जिसे हर स्वस्थ व्यक्ति को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आज के जीवन में हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। अव्यवस्थित जीवनशैली और जानकारी के अभाव में, जहां एक ओर लोगों में पोषण की कमी है, वहीं दूसरी ओर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि बहुत से लोग किसी न किसी तरह की बीमारी से परेशान हैं। अधिकांश लोग यह नहीं जानते कि अच्छी सेहत के लिए महंगी विदेशी चीजें नहीं, बल्कि हमारे आसपास मौजूद सस्ते और साधारण प्राकृतिक खाद्य पदार्थ ही पर्याप्त हैं। यह लेख ऐसे ही कुछ ‘देसी सुपरफूड्स’ पर केंद्रित है, जिनका सेवन सभी स्वस्थ लोगों को रोजाना करना चाहिए। हम जिन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, वे बाजार में आसानी से और किफायती कीमत पर उपलब्ध हैं। इन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) को बढ़ाता है, मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाता है और शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है। इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर आप शरीर और मन को अंदर से मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। आंवला भारतीय सुपरफूड्स में सबसे ऊपर है। यह विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट का खजाना है। रोजाना एक आंवला खाने से आपकी इम्युनिटी तेजी से बढ़ती है, पाचन क्रिया सुधरती है और यह त्वचा तथा बालों के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत फायदेमंद है। अगर आप आंवला नहीं खा पा रहे हैं तो आप नींबू का सेवन भी कर सकते हैं, इसके लिए आप रोज सुबह नींबू पानी पी सकते हैं। मूंग दाल और अन्य दालें प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं। मूंग दाल आसानी से पच जाती है और वज़न घटाने में मदद करती है। दालों का नियमित सेवन मांसपेशियों को मज़बूत करता है और शरीर को आवश्यक ऊर्जा प्रदान करता है। हल्दी में करक्यूमिन और अदरक में जिंजरोल होता है। ये दोनों ही शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक हैं। रोज़ाना इनका सेवन शरीर में होने वाली सूजन को कम करता है, जोड़ों के दर्द से राहत दिलाता है, और दिल की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। बादाम, अखरोट और अलसी के बीज हेल्दी फैट, फाइबर और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं। ये मस्तिष्क के कार्य को बेहतर बनाते हैं, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं, और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। इन्हें रोजाना भिगोकर खाना सबसे उत्तम माना जाता है । डॉ हृदयेश कुमार का कहना है कि हम सभी लोग स्वयं अपने अपने घर से इस तरह से एक नियंत्रण कर सकते हैं तो हम सभी स्वस्थ भी रहेंगे और पैसा भी बचेगा और समय भी बस हम सभी को खुद पर भरोसा कर नियंत्रण करना चाहिए इस सेमिनार में आनंद कुमार, डॉ छतर सिंह रावत, डॉ महेंद्र भारद्वाज, सुबोध कुमार साह, वेदवीर, नीरज कुमार, मनीषा देवी, विमलेश देवी, शिव शंकर राय, पंडित ओ पी गौड, और भाई रवींद्र फौजदार व गोपाल कुमार राकेश कुमार और अन्य बहुत से निवासी मौजूद रहे