भारत रत्न सम्मान लता मंगेशकर जी की जयंती समारोह संपन्
पटना (विश्व मोहन चौधरी संत)

विश्व धरोहर स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर की जयंती पर संगीत श्रद्धांजलि का आयोजन सरस्वती डिजिटल स्टूडियो जगदीश जग्गी का चौराहा,पटना सिटी में काफी धूमधाम से स्वरांजलि संस्था की ओर से मनाया गया। इसके उद्घाटन नालंदा कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर ध्रुव कुमार, वरिष्ठ रंगकर्मी व सचिव प्रांगण नाटक संस्था के अभय सिंहा,मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी गायक डॉक्टर बसंत पंचानन एवं वरिष्ठ साहित्यकार,कलाकार संघ के अध्यक्ष आलोक चोपड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होकर किया।
साथ ही इस अवसर पर बिहार के एक ऐसे कला प्रेमी वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी सन्त भी इस महती आयोजन में शामिल थे।
संचालन साहित्यकार नेक आलम ने बखूबी किया।
अतिथियों ने कहा लता की आवाज में संघर्ष संवेदना संजीदगी की एहसास होता है। लता मंगेशकर भारत के जंगल में भी संगीत के माध्यम से आज भी समाहित है। इनके जाने पर जैसे दुनिया में हम आए हैं तो जीना ही पड़ेगा जीवन है अगर जहर तो पीना ही पड़ेगा इस गाने में संघर्ष मेहनत और जिंदगी जीने का सीख दी गई है। कोई एक आवाज ही नहीं नहीं थी। अपने आप में संगीत की विश्वविद्यालय थी यह बातें आज अतिथियों ने कही। इस मौके पर कलाकारों साहित्यकारों को सरस्वती साधना सम्मान से सम्मानित भी किया गया जिसमें डॉक्टर ध्रुव कुमार, आलोक चोपड़ा, अहमद रजा हाशमी, अभय सिंहा डॉक्टर बसंत पंचानन,आलोक चौबे, सुश्री सिम्मी माला,अंकित कुमार संजना सिंहा,आकांक्षा चौबे, डॉली सिंह,अभिषेक शुक्ला, देवांशु प्रीत, सतीश कुमार बबलू, सुश्री डॉली सिंह, अभिषेक शुक्ला एवं पप्पू गुप्ता को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में सभी कलाकारों और साहित्यकारों ने स्वर्गीय लता मंगेशकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगीत श्रद्धांजलि से अलंकृत किया।


