- शिक्षक दिवस पर बिहार केसरी सम्मान दिया गया

-
पटना 5 सितंबर।
स्थानीय कंकड़बाग स्थित विम्पा हॉबी सेंटर में सरगम कला एवं समाज कल्याण मंच के तत्वावधान में 40 वर्ष से पूर्व शिक्षक दिवस पर भव्य “बिहार केसरी सम्मान समारोह” का आयोजन अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज, पत्रकारिता, कला और व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित करना एवं उनका उत्साहवर्धन करना था।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि राज्य के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. दिवाकर तेजस्वी कार्यक्रम उपस्थित रहे।
समारोह का संचालन एवं अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार एवं सांस्कृतिक कमी विश्वमोहन चौधरी ‘संत’ जी ने किया।
सम्मान समारोह के दौरान आयोजित कृष्णाष्टमी सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय और युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया।
लोकप्रिय प्रस्तुतियां सुप्रसिद्ध कलाकार ऋषभ राठौर, कार्यक्रमसंयोजक मेंआलोक चोपड़ा,शबनम परबीन और एलिजा बानो सहित अन्य साथी कलाकारों ने अपने सुरीले गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया।
बच्चों का नृत्य नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष समां बांधा ।
भाग लेने वाले प्रमुख कलाकार ऋषभ राठौर के अलावे रितिका,रियांशी राठौर मीहिका, गुणिका, आदिका,क्यारी,रुद्र,गार्गी, आध्या,ऋषभ,भूमिका आदि प्रमुख थे।
कार्यक्रम के दौरान मंच से विचार व्यक्त करते हुए अतिथियों ने समाज निर्माण में कला, पत्रकारिता और शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
माननीय मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले लोगों का सम्मान करना एक सराहनीय पहल है। इससे समाज में सकारात्मक कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
डॉ. दिवाकर तेजस्वी एवं विश्व मोहन चौधरी संत जी ने भी दर्शकों के सामने अपने विचार रखते हुए सम्मानित होने वाले सभी गुणी जनों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के मुख्य चरण में बिहार सरकार के मंत्री श्री श्रवण कुमार जी ने अपने कर-कमलों से चयनित हस्तियों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंटकर “बिहार केसरी सम्मान”से नंदलाल कुमार रियल एस्टेट ,पंकज कुमार शर्मा पत्रकारिता, नवीन झा शिक्षा सेवा, पंकज कुमार समाज सेवा एवं डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सेवा के लिए सम्मानित किया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक चोपड़ा ने किया।
Author: Anubhavi Aankhen News
Post Views: 17


