*डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस*

SHARE:

 

*डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस*

बनमनखी पूर्णिया।। बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत जेसी आनंदी जानकी डिग्री इंटर कॉलेज बनमनखी के तत्वावधान में 138 वां पावन जयंती डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का काॅलेज के छात्र छात्राओं व शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एक साथ मिलकर सर्व पल्ली राधाकृष्णन जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस पर एक दूसरे को बधाई दिए।
आनंदी जानकी इंटर महिला महाविद्यालय बनमनखी के प्रधानाचार्या व अधिवक्ता डां कृष्णा कुमारी ने कहा कि एक शिक्षक के रूप में मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार किसी छात्र की डिग्री या अंक नहीं, बल्कि उसकी आँखों में चमकता हुआ आत्मविश्वास है। शिक्षा का असली उद्देश्य केवल किताबों को याद करना नहीं, बल्कि बच्चों को एक अच्छा इंसान बनाना और उन्हें खुद पर भरोसा करना सिखाना है। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी ने कहा था कि शिक्षक वह नहीं जो छात्र के दिमाग में तथ्यों को जबरन ठूंसे, बल्कि वह है जो उसे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करे।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख सह अधिवक्ता शशि शेखर कुमार, नीरज कुमार आनंद सहित दर्जनों छात्र छात्राएं एवं काॅलेज कर्मी उपस्थित थे।

गौरव गुप्ता की रिपोर्ट