के. वाई. पी. संचालक ने नामांकन जारी कराने के लिए किया धरना प्रदर्शन।

SHARE:

पटना के. वाई. पी. संचालक ने नामांकन जारी कराने के लिए किया धरना प्रदर्शन

 

आज बिहार सरकार के सात निश्चय अंतर्गत संचालित कुशल युवा प्रोग्राम बिहार के 1700 केंद्र संचालक ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना
प्रदर्शन प्रदर्शन का आगाज किया अपने समस्या को बताते हुए केंद्र संचालक डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने कहा विगत 9 महीने से हम लोगों का केंद्र अघोषित तरीके से बंद रखा गया है सिर्फ झूठा आश्वासन और बार-बार केंद्र की जांच जिला कौशल प्रबंधक द्वारा करने के बाद भी केंद्र में नामांकन बंद कर रखा है और वर्तमान में विभाग के मंत्री एवं सचिव रिटेंडर की बात कह रहे हैं जबकि हम सभी को विगत 9 वर्षों का प्रशिक्षण देने का अनुभव और बेहतर तरीके से कार्य करने का अनुभव है हम सभी केंद्र ने बिहार के गरीब नौनिहाल को निशुल्क प्रशिक्षण विगत 9 वर्षों से कम्युनिकेशन स्किल कंप्यूटर स्किल और लैंग्वेज स्केल के माध्यम से नौकरी हेतु योग्य बनाने का काम करते आ रहे हैं जिनके कारण बिहार के नोनीहाल बिहार ही नहीं देश के अन्य राज्यों में जाकर अच्छी तरह से इंटरव्यू देकर जाब पाने मे सक्षम हो रहे हैं वहीं जो बच्चे निहायत गरीब हैं जिन्हें माउस पकड़ना नहीं आता था उनको कंप्यूटर मे पूर्णत दक्ष करने का कार्य हम सभी ने किया है आज अगर आप दलित महादलित पिछड़े और समाज की निम्न वर्गों के बच्चों को के वाई पी बारे में पूछेंगे तो उनके आंखें खिल उठते हैं और वर्तमान स्थितियों को देखकर बहुत ही ठगा महसूस करते हैं सरकार के इस प्रकार की रवैया से जहां एक तरफ बच्चे उदास हैं वही बिहार के 50000 युवा बेरोजगार हो चुके हैं 1700 संचालक के प्रति केंद्र 10 लख रुपए की क्षति हो चुकी है 9 महीने से बेकार केंद्र का किराया और अन्य कई खर्च के कारण कई संचालक सदमे में है और कर्ज के बोझ तले दब चुके हैं लेकिन पूर्व में श्रम संसाधन मंत्रालय वर्तमान में युवा कौशल मंत्रालय के सचिव एवं मंत्री केंद्र संचालकों की सुधि तक लेने को तैयार नहीं है साथ ही साथ हम लोगों के द्वारा किए गए कार्य का पारिश्रमिक भी विगत 9 माह से नहीं दिया गया है जो बहुत ही गलत निर्णय इस प्रकार की तानाशाही से रोजगार देने वाले खुद बेरोजगार हो चुके हैं कई केंद्र संचालक अस्पताल में भर्ती हैं वहीं अपने मांग को रखते हुए सभी संचालकों ने कहा हमारी मांग जल्द से जल्द पूरी हो हमारे केंद्र में नामांकन जारी की जाए जब तक हम सब का मांग नहीं माना जाएगा तब तक हम सभी धरना देते रहेंगे जरूरत पड़ी तो प्रदर्शन को उग्र करेंगे और नहीं मानने पर आत्मदाह की भी बात कही जा रही है वर्तमान सरकार के मुखिया से अपील है कि हम सभी के जायज मांगों को पूरा करें बिहार के नौनिहाल को बेहतर प्रशिक्षण का लाभ दिलाने में हम सभी का सहयोग करें क्योंकि यह कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश जी के सपना का देन है जिन्होंने बिहार के पिछड़े गरीब और नोनीहाल बच्चों की मानसिकता को देखते हुए इस प्रकार की बेहतर कौशल प्रशिक्षण का शुरूआत किया था वही वर्तमान सचिव एवं मंत्री कार्यक्रम को लेकर और संतोष औरत गलत धारणा रखते हैं बंद करने के साथ केंद्र संचालकों को प्रताड़ित कर रहे हैं बताते चलें की पूर्व के सभी मंत्री और सचिव ने कार्यक्रम को बेहतर तरीके से चलने और केंद्र संचालक के कार्य प्रणाली की सराहना किया था जिसका नतीजा था कि यह प्रोग्राम अन्य सभी प्रकार के कौशल प्रशिक्षण से अलग और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम रहा 97% बच्चों ने इसमें अपनी अपनी सफलता और संचालकों के बेहतर सहयोग के कारण बच्चे गर्वित और कुशल हो पाए उनके हौसले को उड़ान मिला और उनके सपने साकार हुए पूर्व के सभी अधिकारी में संचालक के मनोबल को हमेशा बढ़ाने का कार्य किया जिसका नतीजा है की सबसे बेहतर कौशल प्रशिक्षण के तहत इनको बिहार ही नहीं राज्य के बाहर भी सराहा गया है इसलिए सरकार मंत्री और सचिव से मांग करता हूं जल्द से जल्द हम सभी के केंद्र को नामांकन हेतु आदेश निर्गत हो और केंद्र में प्रशिक्षण कार्य शुरू करने की चेष्टा करें