बांदा (उ. प्र.) शहर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर सीओ सिटी शोहराब आलम व नगर कोतवाल डी पी तिवारी की टीम गठित की गई। टीम में कुछ तेजतर्रार कांस्टेबल को सम्मिलित किया गया।

एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रात ढाई बजे शंकर नगर ब्रिज के नीचे से तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि उनके पास से हजारों का माल डिश व चांदी के पायल सहित दो अवैध असलहा व जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। यह अन्तरजनपदिय गिरोह के सदस्य थे। बांदा से अनुभवी आंखें न्यूज के लिए दिलीप कलवानी की रिपोर्ट।

loading...