छातापुर (सुपौल)- बाजार स्थित सार्वजनिक छठ पूजा समिति के द्वारा छठ पूजा के अवसर पर मैया जागरण कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार की रात किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन भाजयुमो नेता संजीव कुमार भगत, व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरी शंकर भगत, संजय शर्मा आदि ने संयुक्त रूप से किया | भाजयुमों नेता श्री भगत ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी पर्व में मैया जागरण के आयोजन से माहौल भक्तिमय बनता है | उन्होंने कार्यक्रम में स्सभी को शांति विधि व्यवस्था में भक्ति जागरण का लुप्त उठाने की बात कही | उन्होंने छठ पूजा समिति के द्वारा नहर के समीप लगातार चार साल से किये जा रहे पर्व को लेकर वहां के सदस्यों की मांग को लेकर मंदिर स्थापना की बात भी जल्द करवाने की बात कही | व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यहाँ भगवान भास्कर के मंदिर निर्माण कार्य होना अतिआवश्यक है | उन्होंने अपने स्तर से भी इससे सयोग प्रदान कर मंदिर निर्माण करवाने की बात कही | उधर, जागरण कार्यक्रम फारबिसगंज, नेपाल समेत कई स्थानों के कलाकारों भाग लेकर भक्ति गीतों की प्रस्तुति दिये | कार्यक्रम में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को पूरी रात कार्यक्रम से जोड़े रखा | जागरण कार्यक्रम का आगाज कलाकार सुनील कुमार के द्वारा के गायें गणेश वंदना गीत से हुआ | जबकि फारबिसगंज की मनीषा झा, पूर्णिया की ज्योति वर्मा, नेपाल के राजू कुमार आदि कलाकारों ने छठी मैया के गीतों की प्रस्तुति पर रात भर खूब तालियाँ बटौरी | गुड्डू कुमार ने छठ पर कृष्ण सुदामा गीत की प्रस्तुति दी | कलाकारों ने कृष्ण राधा झांकी और गीत की भी प्रस्तुति दी | कलाकार सोनम भारती, और प्रियंका सिंह ने छठ पर आधारित गीत मारबों रे सुगवा धनुख से, चार ही चक्का के मोटरवा….आदि की प्रस्तुति दी | मौके पर पप्पू मुखिया, सिकन्दर मुखिया, दिलीप मुखिया समेत बड़ी संख्या में दर्शक थे | रिपोर्ट – संजय कुमार भगत, updated by gaurav gupta

loading...