मधेपुरा – कुमारखंड प्रखंड के रौता पंचायत के सुरसर नदी में नल घाट पर मछुआरों द्वारा जाल में एक क्विंटल का डॉल्फिन मछली फसने से पंचायत में सनसनी फैल गयी।जानकारी सूत्रों से पता चला कि सुरसर नदी में मछुआरा चंदेश्वर मलाह ने जैसे ही नल घाट पर पहुँचा तो देखा कि नदी के किनारे लगे पेड से बंधे रस्सी का एक भाग नदी में डूबा था।रस्सी को निकालने का प्रयास किया तो देखा कि काफी बड़ी मछली फंसी हुई है। देखकर हल्ला मचाने लगा ,जिसकी शोर सुनकर ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो गयी।सब ने सहयोग से निकाला तो देखा कि लगभग एक क्विंटल का डॉल्फिन मछली है।इसकी जानकारी इलाकों में सनसनी की तरह फैल गयी।मछुआरों ने समुंद्री जीव डॉल्फिन को प्रखंड कार्यालय के व्यापार मंडल परिसर लाया।जहाँ देखनों को लेकर काफी भीड़ इक्कठी हो गयी।बहुत देर पानी से बाहर रहने के मछली की मौत हो गयी।जिसके बाद मछुआरों द्वारा डॉल्फिन को वापस रौता नदी के तरफ ले जाया गया। चंचल कुमार के साथ अंशु कुमार की रिपोर्ट, updated by gaurav gupta

loading...