पूर्णियां – पूर्णिया रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित प्रभात पठाकर राधाकृष्ण मन्दिर में स्वामी विवेकानन्द की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाई गयीं।स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर माल्यापर्ण किया गया।स्वामी जी के जीवन एवं दर्शन पर प्रकाश डालते हुए विहिप सीमाँचल प्रभारी अमरनाथ सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि होने के साथ-साथ हिन्दू धर्म एवं संस्कृति के समस्त स्वरूप के उज्ज्वल प्रतीक हैं।शिकागों विश्व धर्मसभा में उन्होंने वेदांत की सारमोभिक व्यख्या कर हिंदुत्व के वैज्ञानिक पझ एवं प्रकृति के नियम पर आधारित सर्वोत्तम जीवन पध्दति बताया।सनातन धर्म को इस नूतन व्यख्या सुनकर सारा विश्व नतमस्तक हुआ।उन्होंने कहा कि विवेकानंद वह धुरी हैं जहाँ पर प्राचीन भारत ओर नवीन भारत अभिलेगन कर रहा हैं।स्वामी विवेकानंद अभिन्न भारत के अग्रदूत थे।विवेकानंद ने हिन्दू धर्म की वेज्ञानिक व्यख्या कर मानव निर्माणकारी धर्म एवं मानव निर्माणकरी दर्शन की शिझा दी।ओर प्रमाणित किया कि हिन्दू धर्म ही मानव धर्म हैं।उनकी तर्कपूर्ण प्रमाणित अजोस्वि वाणी से सम्पूर्ण विश्व नतमस्तक हुआ।उन्होंने अज्ञानता,दरिद्रता,भय जड़ता,मोह,दुर्बलता,ओर कामवासना के कीचड़ से घुसे मनुष्य को बाहर निकालने का ज़ोरदार प्रदर्शन किया।भारत को पुनः विश्व का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाने के लिये हमें स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलना होगा।आजादी के बाद हमने स्वामी विवेकानंद के मार्गों की उपेझा की न होतीं तो इन 70 सालों में भारत विश्व गुरु बन गया होता।2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने पर स्वामीजी के मार्गदर्शन पर गम्भीरता से कार्य हो रहा हैं।जिसका परिणाम भी मिल रहा ओर विश्व में हमारी प्रतिष्ठा बहुत अधिक बढ़ी हैं।इस गति को ओर आगे बढ़ाने के लिये भारत के युवा को आगे आना होगा।विहिप के पूर्व जिलामंत्री रामजन्मभूमि अभियान के सहस्योजक मिर्तुंजय सिंह ने कहा कि भारत की सारी समस्याओं का समाधान स्वामीजी के मार्गदर्शन को अपनाकर ही सम्भव हैं।अन्य दूसरा कोई विकल्प नहीं हैं।बैठक की अध्यक्षता निगम वार्ड पार्षद राजकुमार यादव ने कि।बैठक में राजभल्लव दास, विहिप मीडिया प्रभारी विवेक कुमार लाठ,शौरभ नन्दी,तापस सेन,अमित दास, समीर साह,असीम भावल,बप्पा दंत, सजल दास, सुबोध पाल, एवं विश्वनाथ पाल आदि बड़ी सँख्या में लोगों ने भाग लिया।अंत में सभा अध्यक्ष वार्ड पार्षद राजकुमार यादव ने धन्यवाद दिया।ओर विषेकर युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि भारत के युवावर्ग चरित निर्माण कर स्वामीजी के मार्गदर्शन को अपनाकर भारत के युवा को राष्ट्र के लिये समर्पित होने को कहा।उक्त सभी जानकारी विहिप ज़िला मीडिया प्रभारी विवेक कुमार लाठ ने दी। updated by gaurav gupta 

 

 

loading...