मधेपुरा(संवाददाता सजीव कुमार) – मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रजनी पंचायत के वार्ड 9 में गुरूवार को गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर दो जगहों से 110 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसमें उपेन्द्र पासवान के घर से 68 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ उनको गिरफ्तार किया। वहीं जालिम सिंह के बांसवाड़ी से 42 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। देर रात तक पुलिस शराब की पेटी का मिलान करते रहे।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर दो जगहों पर
छापेमारी किया गया। जिसमें 110 पेटी अंग्रेजी के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर उक्त आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

अगर कहा जाए तो मुरलीगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है फिर भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाना लाजमी है। पुलिस की इतनी सक्रियता के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में शराब की खेप आना कहीं न कहीं प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। आलम यह है कि शराब कारोबारियों पर लगाम लगाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। जिस कारण आए दिन शराब कारोबारियों का मनोबल बढ़ा है। बताया जाता है कि आगामी होली पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में शराब की खेप आने लगी है। updated by gaurav gupta

loading...