अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव चौधरी पदम सिंह के नेतृत्व में झुग्गी बस्ती के परिवारों के साथ मनाई दिवाली डॉ हृदयेश कुमार

अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय सचिव चौधरी पदम सिंह के नेतृत्व सेक्टर 2 बल्लभगढ़ के बच्चों को बांटे मिठाई, खिलौने और और ग्रीन पटाखे
यह विचार चौधरी पदम सिंह ने ट्रस्ट के संस्थापक डॉ हृदयेश कुमार से कहा कि इस बार हम पहले की तरह ही झुग्गी बस्ती के परिवार के बच्चों के साथ ही दीपावली मनाया जाए बस डॉ हृदयेश जी ने इस कार्यक्रम को तुरंत शुरू कर दिया और ट्रस्ट के

कार्यकर्ताओं ने हर साल की तरह इस बार भी लगभग 73 जरूरतमंद परिवारों के साथ दीपावली की खुशियां मनाईं। मिठाई, खिलौने और उपहार पाकर बच्चों ने भरपूर खुशी की लहर आ गई सैक्टर 2 बाईपास रोड स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती में कार्यक्रम संयोजक चौधरी पदम सिंह व ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एम पी सिंह के साथ दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित हुए। सभी ने बस्ती के दर्जनों झोपड़ियों के निवासी परिवारों को घर-घर जाकर मिठाई का डिब्बा, आतिशबाजी पैकेट, मोमबत्ती, दीपक आदि सामग्री का गिफ्ट पैक तथा सभी बच्चों को खिलौने, बांटकर दीपावली की शुभकामनाएँ प्रदान कीं।
छोटे छोटे मासूम बच्चों ने ढोल नगाड़े की धुनों पर नाचकर खूब जश्न मनाया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने उपहार वितरित कर दीपावली की ख़ुशियाँ साझा करते हुए डॉ हृदयेश कुमार ने कहा कि दीवाली खुशी का त्यौहार है इस पर्व पर विशेष अभियान के साथ असहाय परिवारों के साथ मिल कर मनाने से अधिक खुशी होती है खुद के लिए तो पशु भी जी रहे हैं हम सभी लोगों को वास्तिविक रूप से एक दूसरे के साथ मिलकर इस पर्व को मनाने से बहुत से परिवारों को अधिक खुशी होती है इस लिए स्वास्थ्य और खुशी हमेशा एक दूसरे के सहयोग से अधिक होती हैं
ट्रस्ट के इस वार्षिक आयोजन में डॉ एम पी सिंह, डॉ महेंद्र भारद्वाज, डॉ छतर सिंह, चौधरी पदम सिंह, महेश शर्मा, जीतेन्द्र कुमार, शिव शंकर राय, पंडित वेद प्रकाश पाराशर, सुबोध कुमार साह, आनंद कुमार आदि ने उपस्थित रहे।


