*पूर्णिया जिला भारती संतमत सत्संग का 67 वा वार्षिक अधिवेशन की तैयारी जोड़ो पर

बनमनखी (पूर्णिया ) पूर्णिया जिला भारती संतमत सत्संग का 67 वा वार्षिक अधिवेशन को लेकर तैयारी जोरो पर है। जगह जगह तोरण द्वार बन चुका। पोस्टर लगाया जा रहा है। आगामी 03 एवं 04 नवंबर 2026 को गोरेलाल मेहता महाविद्यालय के मैदान में दो दिवसीय संतमत सत्संग पूरनिया जिला भारती को लेकर विशाल पंडाल हेतु बांस बल्ला लगाया जा रहा है इस तैयारी का जायजा लेते संतमत सत्संग पूरनिया जिला भारती के संरक्षक सह समाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर तिवारी, मंत्री शशि शेखर कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत, प्रचार प्रसार प्रमुख विरेंद्र रजक ने मैदान का जायजा लिया। मंत्री शशि शेखर कुमार ने कहा कि बनमनखी में जिला वार्षिक सत्संग ऐतिहासिक होगा ,चुकी शहर के बीचों बीच गोरे लाल मेहता महाविद्यालय के खेल मैदान में सत्संग होने जा रहा है। इस सत्संग में सतगुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के हृदय स्वरूप महर्षि स्वामी शाही स्वामी जी महाराज के परम पूज्य शिष्य आचार्य महर्षि वेदानंद जी महाराज सहित कई साधु महात्माओं का पदार्पण होने जा रहा है। इस अवसर पर वकील मंडल, भवेश कुमार, सोनू कुमार, विजय पासवान आदि।
रिपोर्ट गौरव गुप्ता


