बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 139 जयंती पर “बिहार ज्योति अवार्ड “

SHARE:

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 139 जयंती पर “बिहार ज्योति अवार्ड ”
पटना
बिहार की चर्चित साहित्यिक सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था बिहार कला व सांस्कृतिक विकासविकास परिषद बिहार के प्रथम रहे मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 139 वीं जयंती पर स्थानीय इनकम टैक्स किदवई पुरी में काफी हौसला के साथ मनाया गया जिसमें बिहार सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह के योगदान पर संगोष्ठी आयोजित कर दर्शकों के उनके योगदान की चर्चा की गई।
बिहार के योगदान में डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह का योगदान संगोष्ठी के बाद डॉक्टर सिंह के चित्र पर माल्यार्पण पुष्प अर्पित करने वाले में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार अध्यक्षता कर रहे हैं कला प्रेमी एवं वरिष्ठ पत्रकार विश्वमोहन चौधरी संत समाजसेवी रंगकर्मी अशोक सिंहा, डॉक्टर दिवाकर तेजस्वी , कलाकार दर्शक आदि ने पुष्प अर्पित किए।
जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार के हाथों प्रदीप उपाध्याय पत्रकारिता , शिक्षा क्षेत्र के नुसरत जहां, दिव्यांग उषा कुमारी सिलाई कला, शर्मिष्ठा शास्त्रीय गायन, मौली सिंह शैक्षणिक निर्देशक, कृष्णजी शर्मा “शालीमार” निर्देशन कला, डॉक्टर उषा पांडे शुभांगी साहित्य सेवा, और लेखक एवं नाटककार डॉक्टर अरविंद अक्कू को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह शाल एवं सम्मान पत्र दिया गया।
अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में एलिजा बानो, शर्मिष्ठा, शालीमार अशोक, उषा, दिव्या मोहन,शोभराज, मुन्ना अशोक चंचल अरुण कुमार गौतम, हरेकिशोर सिंह मुन्ना आदि ने सभा बांधा।