बनमनखी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

SHARE:

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

बनमनखी/पूणियां – बनमनखी रेलवे स्टेशन पर दिपावली छठ पर्व को के मद्देनजर रेलवे ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में अमृत भारत रेलवे स्टेशन बनमनखी पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष जांच अभियान चलाया। गाड़ी संख्या 13170 हाटे बजारे स्वान दस्ता के रेंजर विस्फोटक अधिकारी के साथ इस अभियान में स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और ट्रेनों में यात्रियों की सघन तलाशी ली गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर विजय शंकर ने बताया कि त्यौहारों में संवेदनशील जिलों से आवाजाही बढ़ जाती है। इसे देखते हुए संदिग्ध तत्वों और अवैध गतिविधियों की आशंका को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सहरसा से बनमनखी पूर्णिया और के लिए प्रतिदिन कई ट्रेनें चलती हैं,इसी के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों के बैग, संदिग्ध सामान और पहचान पत्रों की जांच की जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिबंधित सामान की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ ने ट्रेनों के कोचों में लगातार गश्त की जा रही है, ताकि यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके और किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।इंस्पेक्टर ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें यात्रा के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे, तो वे तुरंत आरपीएफ या रेलवे प्रशासन को सूचित करें।