*शादाब चौधरी सहारनपुर*
*#सहारनपुर पुलिस की पारदर्शी पहल: थानों में जनसुनवाई कर किया शिकायतों का त्वरित निस्तारण#*

सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिले के सभी थाना क्षेत्रों में “जनसुनवाई” का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना रहा।
इसी कड़ी में थाना मंडी प्रभारी वीरेंद्र सिंह राणा सहित जनपद के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त मामलों का मौके पर ही विधि सम्मत एवं त्वरित निस्तारण कराया गया।
सहारनपुर पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान, पारदर्शी कार्यप्रणाली और उत्तरदायी पुलिसिंग के माध्यम से नागरिकों के बीच विश्वास के रिश्ते को लगातार सुदृढ़ करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
*रिपोर्टर शादाब चौधरी*


