रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मिठास पर मिलावट का खतरा, नकली मावे से सेहत से खिलवाड़*

SHARE:

*शादाब चौधरी सहारनपुर

*रक्षाबंधन पर मिठाइयों की मिठास पर मिलावट का खतरा, नकली मावे से सेहत से खिलवाड़*

👉 सहारनपुर। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी बढ़ गई है, लेकिन इसी के साथ मिठाइयों में मिलावट और नकली मावे के इस्तेमाल की आशंका भी लोगों की चिंता बढ़ा रही है। त्योहार के दौरान कई जगह खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मावा, पनीर और तैयार मिठाइयों के नमूने जांच के लिए लिए जा रहे हैं। फिर भी
मिलावटी मावे और घटिया सामग्री से तैयार मिठाइयां लोगों के स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हो सकती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि त्यौहार की मिठास के नाम पर कहीं लोगों की सेहत से तो खिलवाड़ नहीं किया जा रहा।
प्रदेश के कई जिलों में खाद्य विभाग की कार्रवाई में संदिग्ध मावा और मिठाइयां नष्ट कराई गई हैं।
लोगों की मांग है कि रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई की दुकानों और मावा सप्लाई करने वालों के यहां नियमित जांच अभियान चलाया जाए तथा मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए।
*रिपोर् शादाब चौधरी*