गया(संवावदाता धीरज गुप्ता) – अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा “तथागत” स्मारिका- 2019 का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर शिक्षा एवं विधि मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा, विधायक अभय कुशवाहा विनोद प्रसाद यादव, विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि परमार, बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह मगध प्रमंडल आयुक्त टीएन बिंदेश्वरी, मगध रेंज के डीआईजी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्मारिका का लोकार्पण किया।बताते चलें कि तथागत स्मारिका का प्रकाशन पर्यटन विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में प्रकाशित किया गया, जिसके संरक्षक जिला पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह एवं संयोजक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक नागेंद्र कुमार गुप्ता हैं। स्मारिका के संपादक मंडल में इतिहासकार एवं लेखक डॉo राकेश कुमार सिन्हा रवि, गौतम बुद्ध महिला महाविद्यालय, गया के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्रध्यापिका डॉo कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी, डॉo राजीव कुमार, कंचन कुमार सिन्हा शामिल है। बता दें कि उक्त स्मारिका में अंग्रेजी व हिंदी में महात्मा बुद्ध के सिद्धांतों तथा बोधगया के महत्व से संबंधित आलेख और चित्र संकलित किए गए हैं।updated by gaurav gupta

loading...