देवघर झारखंड :देवघर मकर संक्रांति के अवसर पर आज गोड्डा सांसद निशिकांत दूबे, देवघर विधायक नारायण दास, देवघर उप विकास आयुक्त सुशांत गौरव के द्वारा संयुक्त रुप से नन्दन पहाड़ पर मकर संक्रांति महोत्सव का शुभारम्भ किया गया।

इस मौके पर वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सांसद निशिकांत दूबे ने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है जो पूरे देश में कई रूपों में मनाया जाता है। आगे कहा की झारखंड कि सांस्कृतिक राजधानी देवघर में मकर संक्रांति के अवसर पर इस प्रकार के पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना अपने आप में खास है। कई वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा लोगों का मनोरंजन करने एवं पतंगबाजी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु लगातार इसका आयोजन नंदन पहाड़ पर किया जा रहा है, जो कि धीरे धीरे एक विशाल रूप धारण कर चुका है एवं हम सभी यह आशा करते हैं कि आगे आने वाले दिनों में यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर ख्याति प्राप्त कर लेगी। इस महोत्सव के आयोजन से एकता के साथ साथ खेल भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। साल का यह पहला पर्व सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर बढ़ने के साथ ऋतु परिवर्तन का संदेश लेकर आता है। इस दौरान देवघर विधायक नारायण दास ने सभी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति साल का पहला पर्व है जो भिन्न भिन्न राज्यों में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। मकर संक्रांति के साथ इस साल त्यौहारों का सिलसिला शुरू हो जाता है। देश में मनाने जाने वाले विविध पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं सांस्कृतिक एकता के प्रतीक है। मकर संक्रांति पर्व पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक सफलतम तरीका है। खुशी और उल्लास से साल के पहले पर्व की शुरुआत की जाती है। आईये हम सब मिलकर इस पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनायें। वही देवघर उप विकास आयुक्त सुशांत गौरव ने कहा की नव वर्ष के प्रथम पर्व अर्थात मकर संक्रांति पर्व को हमें खुशी और पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिये। मौसम आज से दूसरी करवट लेता है और धीरे धीरे ठंड कम होते चली जाती है। खिचड़ी और तील आज एक ऐसा पर्व है जो सांस्कृतिक एवं प्रादेशिक भिन्नताओं से परे भिन्न भिन्न नामों से पूरे राष्ट्र मे एक साथ मनाया जाता है। वही उपविकास आयुक्त ने वहाँ मौजूद बच्चों को भी मकर संक्रांति की शुभकामना देते हुए कहा कि आज के दिन पतंग उड़ाने की परम्परा बहुत पुरानी रही है। देवघर झारखंड से कैमरा मेन अविनास वर्मा के साथ अजित संतोषी एवं दीया सिंह की रिपोर्ट

loading...