देवघर(झारखंड) सावन के आरंभ होते ही कांवडियो का आना आरंभ हो जाता है। लगभग तीन माह से अधिक चलने वाला यह महापर्व के क्या कहने। प्रशासन ने आर के मित्रा हाई स्कूल में प्रेस कॉन्फ्रेंस रखा। आईएएस कर्ण सत्यार्थी डीपीआर ओ बी के झा आदि उपस्थित थे। पत्रकारों को उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि अब तक 1133905 कुल कांवडियो ने बाबाधाम पहुंच कर जल चढाया है। उन्होंने कहा कि 630306 पुरुष, 228586महिला, 227021बच्चों ने जल अर्पित किया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि पिछले दस दिनों में कुल आय मंदिर से 80लाख की हुई है। जिसमें भोले बाबा मंदिर से 23 लाख व 17 लाख पार्वती मंदिर से हुई है। व अन्य में चांदी के सिक्के भी खूब बिकी। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 4 ड्रोन कैमरे व160 सीसीटीवी कैमरे से सुरक्षा चाक चौबंद की गयी है। मेला मानिटरिंग में 50डीएफएमडी व एचएमडी का प्रयोग किया जा रहा है।

कांवडियो के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस बार टेन्ट सिटी का निर्माण किया गया है जिसमें अब तक 9808 कांवडियो ने विश्राम कर लाभान्वित हुए हैं। स्वास्थ्य केन्द्र में 29305 कांवडियो ने लाभ लिया है। 31 एम्बुलेंस के साथ 81 डाक्टर व244पैरामेडिकल स्टाफ सेवा में तत्पर है। 111 लोगों ने रक्त दान किया है।

मेले के सफल आयोजन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। सड़क मार्ग सुगम बनाने हेतु जगह जगह मार्ग संकेत लाइटिंग के साथ लगाई गई है। ताकि बाहर से आने वाले यात्रियों को असुविधा न हो।

मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन पुरी तरह चौकस है। हर मोड़ पर दो पुलिस को लगाया गया है। पेयजल की आपूर्ति पर ध्यान रखा जा रहा है। ःअनुभवी आंखें न्यूज के लिए देवघर (झारखंड) सेमोबाशिर आलम की खास रिपोर्ट।

loading...