छातापुर(सुपोल) – माधोपुर पंचायत के हरिहरपुर गांव निवासी शेख मजरुल के घर शनिवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी। इसमें पीड़ित परिवार के घरेलु सामान , अनाज समेत 50 हजार की सम्पत्ती जलकर राख हो गयी। जबकि दो मवेशी भी गंभीर रूप से झुलस गए। जानकारी अनुसार रात का खाना खाकर पीड़ित के परिजन घर में सोये हुए थे। अचानक कुछ जलने की महक होने पर जब पीड़ित परिवार की एक महिला जगी तो घर में आग लगे देखकर शोर शराबा किया। इधर घर में आग लग जाने पर पीड़ित परिवार के घर अफरा तफरी मच गयी। पीड़ित ने अपने घर में सोये परिजनों को शोर शराबा करते हुए जगाकर घर से बाहर किया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी घटना स्थल पर पहुँच आग बुझाने में सहयोग प्रदान किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन जब तक आग को शांत किया गया तबी तक पीड़ित परिवार के आशियाने समेत हजारों के समान जलकर राख हो गया। आगजनी की घटना के बाद जले घर और समानो को देखकर पीड़ित की पत्नी नाजो, समेत बच्चों का रो रो बुरा हाल बना हुआ है। स्थानीय मुखिया ने उन्हें हर संभव मदद देने की बात कही। जख्मी मवेशियों को इलाज के लिए भेजा गया है।

इधर पीड़ित परिवार द्वारा घटना की जानकारी अंचल कार्यालय समेत थाना को दिए जाने की बात कही गयी है। स्थानीय एजाजुल हक खां, मुन्ना कुमार , सरयुग प्रसाद मंडल आदि ने पीड़ित के क्षति का जायजा लिया। रिपोर्ट – संजय कुमार भगत, updated by gaurav gupta

loading...