मुरलीगंज(संवाददाता चंचल कुमार) – भारत के शेर वीर सेना अभिनंदन को दुश्मन देश पाकिस्तान से सकुशल दो दिन में वापस अपने स्वदेश लाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री को सलाम । मुरलीगंज भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकताओ द्वारा एक विजयी मोटर साईकिल जुलुश निकल गया। जिसमें वीर अभिनंदन जिन्दावाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, देश का नेता कैसा हो नरेन्द्र मोदी जैसा ही नारो से सहर गूंज उठा। युवा मोर्चा के नगर महामंत्री ने कहा कि वीर अभिनदंन को वापस लाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को मजबूर कर घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। ऐसे साहसिक प्रधान मंत्री को आजीवन देश का प्रधानमंत्री बने रहना चाहिए। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज भगत, भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने बताया कि पाकिस्तान का भारत के लाल को सही सलामत छोड़ना यह साबित कर दिया कि भारत की रियल हीरो को छेड़ना उनके लिए बुरा साबित होगा।यह सच मे हमारे लिए गर्व तथा हर्षोल्लास के समय है।मौके पर नगर उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, रविन्द्र भगत, भाजयुमों के नगर महासचिव राजीव जायसवाल, जिला महामंत्री अमित आंनद, मनोज मंडल, विहाय साह, पवन पासवान, सत्यम सिंह, प्रशांत भगत,गंगा मंडल, पंकज सिंह, रविन्द्र गुप्ता आदि मौजूद थे। जुलुश की अध्यक्षता भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज भगत ने की।updated by gaurav gupta

loading...