जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – जहानाबाद में गुरु पूर्णिमा का यह प्रसिद्ध त्यौहार व्यास जी की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। आजके दिन हमें अपने गुरुओं को व्यास जी का अंश मानकर उनकी पूजा करनी चाहिए। गुरु से मन्त्र प्राप्त करने के लिए भी यह दिन श्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन गुरुजनों की सेवा करने का बहुत महत्व है। वही संगीत विद्यालय के प्राचार्य बृजेश मिश्रा एवं मुन्ना दीवाना एवं अपने शिष्यों के साथ पूजा, आरती मंगल,गाकर मनाए

गुरु पूजन कार्यक्रम में क्रमस: शिस्यो में सुनैना कुमारी ,अवनीश कुमार मुन्ना शैलेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार भारती अविनाश आनंद कोमल देवकांत आदर्श खुशबू गुड्डू शर्मा, प्रकाष्ठा आदि छात्र-छात्राओं ने अपने गुरु बृजेश मिश्रा का पूजन किया इस मौके पर बृजेश मिश्रा ने बताया कि गुरु शिष्य की परंपरा को अक्षुण्ण बनाने हेतु तथा शिस्य का समर्पण पर्व इसे कहते है यहां सैकड़ों से सोना अपनों को शिस्य का परिचय देते हुए लोगों को भजन स्तुति से लोगों को अहलाभित किया।

updated by gaurav gupta 

loading...