सहरसा – चुनाव में अवैध राशि के उपयोग पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को विशेष उड़नदस्ता दल ने कपसिया सौरबाजार मोड़ पर वाहन जॉच कर उसमें रखा 40 लाख राशि बरामद किया। अंचलाधिकारी डॉ सुनील कुमार के नेतृत्व में विधिव्यवस्था पदाधिकारी अनि उदय कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ वाहन चेकिंग की। तथा 40 लाख राशि बरामद करते हुए जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। अंचलाधिकारी ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्कारपियो पर बैठे एक व्यक्ति अपना नाम अनंत कुमार बताते हुए यह राशि पंजाब नेशनल बैंक मंगवार तथा नौनोति जा रहा है। सूचना मिलते ही पंजाब नेशनल बैंक नौनोति के शाखा प्रबंधक वरुण कुमार ने राशि बैंक ले जाने की पुष्टि की। तथा अनंत कुमार को बैंक का कैशियर बताया। अंचलाधिकारी ने बताया कि उक्त राशि की जप्ती सूची बनाय गया है। जॉच की विडियो ग्राफी की गई है। राशि जिला नजारत में जमा की जाएगी। उच्च अधिकारियों द्वारा राशि के सत्यापन बाद राशि विमुक्त करने के लिए कार्यवाही की जाएगी। रिपोर्ट – देवेंद्र कुमार   updated by gaurav gupta 

loading...