जहानाबाद(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – जिला स्थापना दिवस 2022 के अवसर पर जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आज से आयोजित किया जा रहा है। उसी के उपलक्ष्य में आज समाहरणालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं, एवं सभी परियोजनाओं के आंगनवाड़ी सेविकाओं ने रंगीन प्रतियोगिता भाग लिया, जिसका अवलोकन जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा किया गया।

आज के कार्यक्रम में आई.सी.डी.एस. के सभी सातों बाल विकास परियोजनाओं के आंगनबाड़ी सेविका को रंगोली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। रंगोली का थीम जल जीवन हरियाली रखा गया। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पानी के संरक्षण को बढावा देना है। इसके लिए सभी स्तर पर प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है जिससे हमसभी अपनी भावी पीढी को जल की सौगात दे सके। रंगोली की प्रतिस्पर्धा में चयन हेतु जिला पदाधिकारी, जहानाबाद के अध्यक्षता में तीन सदस्यीए टीम के द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी का आकलन किया गया, जिसे जिला स्थापना दिवस 2022 के मुख्य समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा।

उक्त कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता, वरीय उप समाहर्ता सुश्री सृष्टि प्रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा शामिल थे। साथ हीं कार्यक्रम का आयोजन जिला परियोजना सहायक श्रीमती सीता कुमारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ग्रामीण के देखे-रेख मे सम्पन्न किया गया।

updated by gaurav gupta 

loading...