बनमनखी (पूर्णिया)- आज शुक्रवार को होली पर्व को लेकर बनमनखी थाना प्रांगण मे शान्ति समिति की बैठक पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में की गई ।इस बैठक मे निर्णय लिया गया कि होली पर्व सोहाद्रपूर्ण वातावरण मे मनाने की अपील किया।सभी लोग आपस मे

मिलजुलकर शान्ति पूर्ण ढंग से यह पर्व मनावे।पुलिस की नजर पर्व के दौरान पियक्कड़ व अवैध शराब बेचने वाले एवं असमाजिक तत्व पर पैनी नजर रहेगी। भाई चारा के त्यौहार होली में किसी तरह की अफवाह फैलाने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी को भी किसी अप्रिय घटना की सूचना मिले थाना को अविलंब सूचित करे। इस बैठक मे पुलिस निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद ,रेल थाना के अवर निरीक्षक राम बच्चन सिंह, परि अवर निरीक्षक संतोष कुमार झा ,अवर निरीक्षक अजय कुमार सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह, वार्ड पार्षद अजय कुमार सिंह(शिव शिष्य),नितिन जायसवाल ,दिलीप झा (भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष),वरूण झा,भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरनारायण गुप्ता, कमलेशवरी प्रसाद सिंह,संजय कुमार चौधरी,जावेद अहमद,पूर्व मुखिया प्रेम कुमार साह,महावीर मंडल,जय कृष्ण यादव,डा0इन्दु भूषण कुमार,श्याम कुमार यादव,शाकिब अली,दिलीप गुप्ता, नवरत्न चौधरी,मिथिलेश सिंह,मो0आशिष,अमर चौधरी,गिरेनद्र मंडल (पूर्व मुखिया),प्रखंड जदयु अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह,नवोधर पासवान,दिलीप चौधरी, उदय कुमार झा,आदि उपस्थित थे। नगर पंचायत अध्यक्ष विजय साह आदि ने उपस्थित होकर अपने अपने विचार रखा।अन्त मे पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि होली के मौके पर थाना प्रांगण मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाऐगा। रिपोर्ट – गौरव गुप्ता, अनुभवी आँखे न्यूज

loading...