कांडी( संवाददाता-विवेक चौबे) -प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-तेलिया बांध में पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। बताते चलें कि यह छापेमारी अभियान एसपी-शिवानी तिवारी के निर्देश पर चलाया गया था।

तेलिया बांध गांव में धड़ल्ले से अबैध शराब का भट्टी चलाया जा रहा था। थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह को इसके संबंध में सूचना मिली,वे अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस छापेमारी अभियान में उक्त गांव निवासी भट्टी संचालक-सुरेश राम व महेंद्र राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि संचालक- पिता व पुत्र दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साथ ही शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया गया।

थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह ने कहा कि इसी प्रकार कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायतों,गांवों में अभियान चलाया जाएगा। अभियान तब तक चलाया जाएगा जब तक कांडी प्रखण्ड पूर्ण रूप से अबैध शराब से मुक्त नहीं हो जाता। साथ ही कहा कि अबैध शराब बेचना, भट्टी आदि चलाना कानून जुर्म है।

शराब के साथ पकड़ने पर जेल भेज दिया जाएगा।updated by gaurav gupta

loading...