अररिया (फारबिसगंज):- नए कृषि कानून के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी एवं रोषपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। एव घण्टो सड़क को जामकर यातायात को बाधित किया बताते चले के केंद्र सरकार के द्वारा नया कृषि कानून लागू किया गया है। जिसमे देशभर के किसानों के द्वारा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा एवं आज किसान संगठनों के द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया था।

जिसमे कांग्रेस पार्टी ने भी अपना समर्थन दिया एवं पूर्व विधायक जाकिर अनवर ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ट्रैक्टर चलाकर विरोध दर्ज कराया, ट्रैक्टर के साथ जुलूस भी निकाला गया। जो सुभाष चौक से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गों का भर्मण किया एवं व्यपारियो से अपना अपना प्रतिष्ठान को बंद करने की अपील किया, सड़क पर ऐसा नजारा 80 के दशक में दिखाई देता था। जब कोंग्रेस पार्टी के द्वारा बन्दी के आवाह्न पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सड़क पर निकलकर विरोध करते थे। रिपोर्ट – अब्दुल वहाब, updated by gaurav gupta 

loading...