कनलता को महलगांव ओपीअध्यक्ष तो प्रियंका को मदनपुर ओपीअध्यक्ष की कमान

अररिया(संवाददाता मनीष कुमार) – पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने सात पुलिस पदाधिकारियों को थानाध्यक्ष की कमान दी जबकी एक थानाध्यक्ष को हटा दिया है।इसको लेकर रविवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक ने जिलादेश जारी किया है। पुलिस केंद्र पदस्थापित पुनि मिथिलेश कुमार को पलासी थानाध्यक्ष,पुनि राजीव कुमार झा को जोकीहाट थानाध्यक्ष तो जोगबनी थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनी अभिषेक कुमार को कुर्साकांटा थानाध्यक्ष,पलासी थाना के अपर थानाध्यक्ष पुअनी कनकलता को महलगांव ओपीअध्यक्ष,अररिया थाना में पदस्थापित पुअनी प्रियंका कुमारी को मदनपुर ओपीअध्यक्ष,रानीगंज थाना में पदस्थापित पुअनी विकास पासवान को बौंसी थानाध्यक्ष तो मदनपुर ओपीअध्यक्ष पुअनी रूबी कुमारी को सिमराहा थानाध्यक्ष,फारबिसगंज थाना में पदस्थापित पुअनी अमर कुमार को बसमतिया ओपीअध्यक्ष बनाया गया है।जबकी सिमराहा थानाध्यक्ष पुअनी राजनंदनी सिन्हा को महिला थाना अनुसंधान इकाई में पोस्टिंग किया गया है। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारीयों को अपने-अपने नव-पदस्थापन जगहों पर अविलंब योगदान करने का निर्देश दिया है।बता दें पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बीते नौ फरवरी को जिलादेश जारी कर पुलिस लाइन में पदस्थापित छ: पुलिस पदाधिकारी व 3 सर्किल इंस्पेक्टर को योगदान करने का निर्देश दिया था।

updated by gaurav gupta 

loading...