जहानाबाद/बिहार(संवाददाता अनिल कुमार गुप्ता) – जहानाबाद लोकसभा अंतर्गत पूर्व मध्य रेल दानापुर मंडल में राजगीर गया भाया नटेशर रेल खंड के झरना-नौडीहा हॉल्ट अथवा उप स्टेशन बनाने की मांग लोकसभा में केंद्र सरकार से की है। उन्होंने झरना-नौडीहा हॉल्ट अथवा उप स्टेशन की अति आवश्यकता है। ग्राम झरना- नौडीहा, महादलित आदर्श ग्राम सोवरन बिगहा जमुनापुर, सीतारामपुर, पंडितपुर सोहारी, ऐर, विकेयपुर, चरबारा, मंझौली तथा झाड़ूबिगहा नटेशर जंक्शन से उपरोक्त हॉल्ट 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एवं यह भी स्पष्ट करना चाहूंगा की नटेशर जंक्शन से दूसरा स्टेशन जेढयन है जो 10 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां हॉल्ट बनने से भारत सरकार रेल मंत्रालय के लिए भी अधिक लाभकारी सिद्ध होगा। झरना धाम एक पर्यटक स्थल भी है। इस धाम पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं तथा शुभ कार्य एवं विवाह समारोह का आयोजन होता रहता है। इस स्थान पर प्राकृतिक रूप से ठंडे जल की झरना बहती है। इसलिए पर्यटन के दृष्टिकोण से भी झरना हॉल्ट की अति आवश्यकता है। मैं माननीय रेल मंत्री से अनुरोध करूँगा कि उक्त स्थान पर स्थाई रूप से झरना हॉल्ट अथवा उप स्टेशन का दर्जा देकर निर्माण कराने की कृपा करेंगें। जिससे सभी ग्रामवासी रेल सुविधा का लाभ उठा सकें।

updated by gaurav gupta 

loading...