- नेपाल में जलप्रलय से हुई मौतों पर जोगबनी व्यापार संघ ने दी श्रद्धांजलि

- जोगबनी से वसीम राणा की रिपोर्ट
जोगबनी/अररिया। भारत-नेपाल सीमावर्ती शहर जोगबनी के गांधी चौक पर रविवार की संध्या जोगबनी व्यापार संघ की ओर से नेपाल में आई भीषण आपदा एवं जलप्रलय में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
श्रद्धांजलि सभा में फारबिसगंज एसडीएम अभय तिवारी, फॉरबिसगंज कांग्रेस विधायक मनोज विश्वास, नरपतगंज की भाजपा विधायक देवंती यादव, जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, पूर्व मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू राय, मृत्युंजय पांडे, व्यापार संघ के उपाध्यक्ष मंटू भगत, भाजपा जिला प्रवक्ता कुंदन पोद्दार, पतंजलि योग गुरु जीतेन्द्र पुर्वे आर्य, प्रकाश चंद्र विश्वास, राकेश राना, भीम राय, भाजपा नगर अध्यक्ष कन्हैया साह, अजय कुमार दुवे, अमित सिंह, वार्ड पार्षद प्रभात सिंह, राघव मिश्रा, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
वक्ताओं ने नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि भारत और नेपाल के बीच वर्षों से सामाजिक एवं मानवीय संबंध रहे हैं। ऐसे कठिन समय में नेपाल के लोगों के साथ खड़ा रहना दोनों देशों की साझा संवेदना और भाईचारे का प्रतीक है। सभा में मृतकों के परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने तथा प्रभावित लोगों के शीघ्र सुरक्षित होने की कामना की गई।
Author: Anubhavi Aankhen News
Post Views: 6


