भाकियू तोमर नेता के ट्रैक्टरों से बेटरियां ले उड़े चोर*

SHARE:

शादाब चौधरी सहारनपुर*

*❇️भाकियू तोमर नेता के ट्रैक्टरों से बेटरियां ले उड़े चोर*

*✍️Ⓜ️सहारनपुर।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलशाद मलिक के ट्रैक्टरों से अज्ञात चोरों ने बैटरियाँ चोरी कर लीं। जानकारी के अनुसार 25 अगस्त की रात लगभग 12 बजे पैरागपुर रोड स्थित गैस एजेंसी से पहले मदरसे की बाउंड्री के अंदर खड़े दो ट्रैक्टरों को चोरों ने निशाना बनाया। बताया गया कि चोर दीवार फांदकर भीतर दाखिल हुए और ट्रैक्टरों के बॉक्स का ताला तोड़कर दोनों बैटरियाँ निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित दिलशाद मलिक ने बताया कि चोरी की वजह से उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द रिपोर्ट दर्ज कर मामले का खुलासा करने तथा चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।

*रिपोर्टर शादाब चौधरी*