*शादाब चौधरी सहारनपुर*
*राखी के स्नेहिल बंधन से सजी पुलिस अधिकारियों की कलाई*

सहारनपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर गुरुवार को मोन्ट फोर्ट स्कूल, गागलहेड़ी से आईं नन्हीं बालिकाओं ने पुलिस कार्यालय, सहारनपुर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों की कलाई पर अपने हाथों से राखी बांधी। बालिकाओं ने पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, क्षेत्राधिकारी सदर विकास प्रताप सिंह एवं क्षेत्राधिकारी साइबर जितेन्द्र कुमार को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सुरक्षा का संदेश दिया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि राखी का यह पावन बंधन केवल एक धागा नहीं, बल्कि आपसी विश्वास, स्नेह, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। बालिकाओं और पुलिस अधिकारियों के बीच हुए इस आत्मीय संवाद ने रक्षाबंधन के पर्व को और भी भावनात्मक बना दिया। सहारनपुर पुलिस की ओर से बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।
*रिपोर्टर शादाब चौधरी*


