सहारनपुर में कांवड़ यात्रा करने वाले के लिए प्रशासन की खास सुरक्षा व्यवस्था

SHARE:

सहारनपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। अंबाला रोड, घंटाघर और सपना पुल के आसपास कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर दूर-दराज से भोले भक्त अपने-अपने गंतव्य की ओर लगातार रवाना हो रहे हैं। कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन की ओर से जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
सहारनपुर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। अंबाला रोड घंटाघर से लेकर सपना पुल के आसपास पुलिसकर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
कांवड़ियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी व्यवस्थित किया गया है। वहीं आम जनता की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
आम लोगों के आवागमन के लिए अलग रास्ते की व्यवस्था की गई है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के चलते कांवड़िए शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। प्रशासन का प्रयास है कि पूरी कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

फिलहाल सहारनपुर में पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से कांवड़ यात्रा सुचारु रूप से जारी है। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आम जनता की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

सहारनपुर से शादाब चौधरी की रिपोर्ट
अनुभवी आंखे न्यूज — देश की बात, सच के साथ।