मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट,शांति और सौहार्द का दिया संदेश
संवाददाता गौरव गुप्ता की रिपोर्ट

बनमनखी – मोहर्रम पर्व को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया बनमनखी अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार,एसडीपीओ शैलेश प्रीतम के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की लोगों से अपील की गई। इस दौरान बाजार सहित विभिन्न चौक चौराहा का भ्रमण करते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया। मोहर्रम पर्व के दौरान किसी भी तरह का उपद्र फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी अनुमंडल स्तर पर पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी को नियुक्त किया गया है इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी रखी जाएगी।
Author: Anubhavi Aankhen News
Post Views: 22


