बनमनखी में विशालकाय कीमती पेड़ों की हत्या, दोषियों को सजा कब

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

लाखों रूपए मूल्य के पेड़ों की अवैध कटाई,एफआईआर दर्ज
वनविभाग एक्शन में

संवाददाता गौरव गुप्ता की रिपोर्ट
बनमनखी …बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के नगर पंचायत जानकीनगर स्थित कोशी कालोनी के परिसर से अवैद्य रूप से विशाल पेड़ों की कटाई एवं उसे गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया था। शिकायतकर्ता दुर्गानंद झा ने वीडियो जारी कर अवैध पेड़ की कटाई पर कोई कार्रवाई ना देख वनविभाग प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत चुका है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई होता हुआ नहीं दिख रहा,अनुमंडल से लेकर जिले के तमाम अधिकारीयों को आवेदन दिया गया है। लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। आपको बतादें सिंचाई विभाग के एसडीओ आवास के निकट सेमल एवं शीशम का दो विशालकाय छायादार पेड़ अज्ञात लोगों के द्वारा दिन के उजाले में कटवाकर एवं उसे गायब कर देने का मामला उजागर हुआ था।आवेदनकर्ता दुर्गानंद झा ने इस संबंध में सिंचाई विभाग बनमनखी के प्रमंडल कार्यपालक पदाधिकारी, वन क्षेत्र अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर अवैद्य रूप से पेड़ों की कटाई तथा लाखों रूपए राजस्व की सेंधमारी करनेवाले लोगों के विरूद्ध समुचित कार्रवाई करने की मांग की है। प्रशासन ने कार्रवाई का भरोसा दिया था। इस मामले में जानकारी ली गई वनविभाग के पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के आवेदन के आलोक में एक लोगों पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है अन्य अज्ञात पर भी मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के दौरान शीशम का पेड़ बरामद किया गया है,इस कार्य में जो भी लोग संलिप्त है उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।