NH107 पर तीन वाहनों का भयावह टक्कर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

बनमनखी से गौरव गुप्ता की रिपोर्ट 

एनएच-107 पर भीषण सड़क हादसा, तीन वाहनों की टक्कर में पिता-पुत्र गंभीर घायल

बनमनखी-बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र के एनएच-107 पर खुटहरी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार पूर्णिया की ओर से सहरसा जा रहे एक हाईवा ट्रक की तीन वाहनों के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो वाहनों के परखच्चे उड़ गए.हादसे में कौशल किशोर 34 वर्ष एवं उनके पुत्र यश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया.घटना की सूचना मिलते ही बनमनखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इस संबंध में पूछे जाने पर बनमनखी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है