संवाददाता गौरव गुप्ता
पूर्णिया के कला भवन में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल पूरा होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस मौके पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री लेसी सिंह, पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, कस्बा विधायक नितेश सिंह, रुपौली विधायक कलाधर मंडल और एमएलसी अनिल ठाकुर के साथ-साथ एनडीए के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इलेक्टेड प्रधानमंत्री हैं। जबकि इससे पहले नेहरू जी ने 12 साल का कार्यकाल पूरा किया था । वह सिलेक्टेड प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक के रूप में हमेशा काम करते हैं ।उन्होंने हर क्षेत्र में देश का गौरव बढ़ाया है । देश को का भरपूर विकास हुआ है । आज बिहार में चमचमाती एक्सप्रेस वे, फोर लेन , गांव की सड़क के अलावे हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इस दौरान जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुद्धिजीवियों कलाकारों स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों और देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीद सैनिकों के परिजन को सम्मानित किया।
फोटो
ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री भारत सरकार

मोदीजी के 12 साल बेमिसाल 12
Anubhavi Aankhen News
FOLLOW US:
[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]


