गया(संवावदाता धीरज गुप्ता) – भाजपा जिला कार्यालय में झंडारोहण ७० वे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधान पार्षद सदस्य कृष्ण कुमार सिंह उर्फ कुमार बाबु ने झंडारोहण किया और साथ में गया सांसद हरी मांझी, जिलाअध्यक्ष धनराज शर्मा भी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर आए हुए विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य में आवश्यक सुधार के बिना किसी भी समाज का विकास संभव नहीं है वही सांसद हरी मांझी ने अपने संदेश भाषण मे लोगो को लोकतंत्र और कानून के बारे मे अवगत कराया और साथ ही कहा कि हमे काननू को अपने हाथ मे नही लेना चाहिये और सदा सच्चाई का साथ देने का आवाहन किया। इसके बाद विधान पार्षद ने शहिद स्मारक जाकर श्रर्द्धासुमन अर्पित किए। इस शुभ अवसर पर वहाँ सैकड़ो पार्टी के लोग मौजूद थे। झंडोतोलन के बाद जिलाअध्यक्ष धनराज शर्मा ने संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय तिरंगा हमारी शान है, हमारी पहचान है राष्ट्रीय तिरंगा के रक्षा के लिये हमे अपने प्राणो की अहुति भी देनी पड़े तो भी हम पीछे नही हटेगें। झंडोतोलन मे शुभ अवसर पर गया सांसद हरी मांझी, विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह, जिलाअध्यक्ष धनराज शर्मा, महामंत्री राजेश सिंह,अनुज कुमार,प्रवक्ता योगेश कुमार,पूर्व जिलाध्यक्ष ललिता सिंह, जैनेन्द्र कुमार, संतोष कुमार छोटे,डा राजेश चौधरी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष डा जेड खान,आइटी सेल अध्यक्ष कमल सिन्हा, श्रीकांत शरन,अखोरी निरंजन, सांसद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, कंचन कुमार सिन्हा,आदी काफी संख्या में लोग थे। updated by gaurav gupta

loading...