विश्रामपुर, पलामू(संवावदाता विवेक चौबे) – विश्रामपुर नगर परिषद की हृदयस्थली से गुजरने वाली भेलवा नदी के कायाकल्प को लेकर रविवार को नदी तट पर पूजा अर्चना के साथ साफ सफाई की शुरुआत की गई।

प्रेरणा परमार्थ आश्रम के संस्थापक श्रद्धेय सुधीर भैया जी के निर्देशन में आयोजित अभियान की शुरुआत झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रविशंकर जी की ओर से अभियान की शुरुआत की गई। सोरडीहा देवी मंडप पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रद्धेय सुधीर भैया जी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सभी सभ्यताओं का विकास नदी के किनारे हुआ है। जीवन के लिए जल, पौधा व वायु तीनों की जरूरत है। कहा कि हम सभी प्राकृतिक चीजों को भूलते जा रहे हैं। इस दुर्दशा के लिए सरकार नहीं हम सभी खुद जिम्मेवार हैं। भैयाजी ने कहा कि सभी के सहयोग से हीं जल संरक्षण किया जा सकता है। प्राकृतिक संसाधनों की शुद्धता व पवित्रता बनाए रखना भी बहुत हीं जरूरी है। भेलवा नदी को नदी का रूप देने में सभी को परिश्रम करना होगा। इसके लिए आगे आकर हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है।

झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि यह एक सामाजिक कार्यक्रम है। इसी के तहत भीलवा नदी को बचाने को अभियान की शुरुआत की गई है। साथ हीं नदी तट पर पूजा अर्चना के बाद संकल्प लेते हुये कहा कि विश्रामपुर शहर के बीच से गुजरी यह नदी किसी समय में शहर की जीवनदायिनी थी। लेकिन आज लोगों की उदासीनता के कारण अपना अस्तित्व खोती जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि भौतिकवादी चीजों की ओर आकर्षित होकर हम प्रकृति को भूलते जा रहे हैं। यदि यह नदी आज खत्म हो गई तो हम सभी के लिये शर्म की बात होगी। कहा कि प्रेरणा परमार्थ आश्रम के तत्वाधान में संकल्प लेते हुये कहा कि नदी को स्वच्छ व सुंदर बनाने में झारखंड नवनिर्माण मोर्चा के सभी कार्यकर्ता व स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं के द्वारा मार्च के अंत इस नदी को सुंदर बना दिया जाएगा। श्री सिंह ने यह भी कहा की नदी है तो जल है, जल है तो हम हैं , और हम हैं तो कल है। इसी प्रण के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में वनांचल डेंटल कालेज के चेयरमैन दिनेश सिंह, इलाहाबाद प्रेरणा परमार्थ आश्रम से मनोज भैयाजी, अमित सिंह उर्फ बाबुल, रंधीर सिंह, नीरज सिंह, कृपा सिंह, प्रदीप सिंह, कुमार कालिका सिंह उर्फ राजू सिंह, मृत्युंजय सिंह अजित दीक्षित विनोद विश्वकर्मा प्रिंस सिंह रवि सोनी कामेश्वर मेहता सोनू दुबे राजू गुप्ता कमलेश पांडे सहित कई लोग मौजूद थे।updated by gaurav gupta

loading...