कांडी-थाना परिसर में रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर स्कूली छत्राओं ने थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह के दाहिने हाथ की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधी। छात्राओं ने माथे पर तिलक भी लगाईं।पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही प्रखण्ड की भलाई व औरतों,लड़कियों पर हो रहे अत्याचारों को रोकथाम करने की विनती की। थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह ने रक्षा सूत्र बंधवाने के पश्चात वादा किया कि प्रखण्ड वासियों के हर मुसीबत पर खरा उतरूंगा।अत्याचार पर शिकंजे कसने की बातें कहीं। साथ ही विजय सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम का बंधन है।चाहे भाई कितना भी दूर क्यों ना हो किन्तु आज के दिन बहन के पास जरूर आते हैं। इस अवसर पर श्री सिंह ने वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया।अपने हाथों से लगाए कई पौधे। कहा कि रक्षाबंधन से केवल मानव जाति में ही प्रेम झलकता नजर आता है,किन्तु वृक्षारोपण करना हमारे जीवन के लिए अति आवश्यक है। पेड़ पौधों से हमें ऑक्सीजन गैस मिलते हैं।ऑक्सीजन के बिना हर जीव को जीवित रहना असंभव है।साथ ही प्रखण्ड वासियों को रक्षाबंधन के इस अवसर पर बधाइयां दीं।कहा कि पेड़ पौधे अवश्य लगाए जाएं।इस अवसर पर थाना प्रभारी-विजय कुमार सिंह के साथ-साथ सैकड़ों लोगों ने एक साथ भोजन ग्रहण किया।संवाददाता-विवेक चौबे, updated by gaurav gupta

loading...